फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sir Dabang has captured the land, but is not getting justice

Deoria News: साहब दबंग भूमि पर कर लिए कब्जा,नही मिल रहा न्याय

Wed, 21 Feb 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 21 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sir Dabang has captured the land, but is not getting justice
मेंहदावल। बेलहर कला थाना क्षेत्र के मनैतापुर निवासी भगवान दास संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। एसडीएम अरुण कुमार से फरियाद करते हुए कहा कि गांव में ही राजी संख्या 332 क स्थित है। जिस पर गांव के ही दबंग जबरन कब्जा जमा रखे हैं। कई बार पुलिस से लेकर तहसील तक फरियाद किया लेकिन हल्का लेखपाल पैमाइश करके कब्जा मुक्त जमीन करने की जगह हीला हवाली कर रहे हैं। साहब थाना तहसील का चक्कर काटने के बाद भी न्याय नहीं मिल पा रहा है। जमीन उक्त की पैमाइश कराकर दबंग के कब्जे से जमीन को मुक्त कराने की गुहार लगाई। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनगों तथा लेखपाल को पैमाइश कराकर दबंग के कब्जे से पीड़ित की जमीन मुक्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


- तीनों तहसीलों पर आए 16 मामलों में से मात्र 12 का हो सका निस्तारण
संतकबीरनगर। मंगलवार को तीनों तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान ज्यादातर मामले जमीन से संबंधित आए। किसी की जमीन को दबंग कब्जा कर लिए है तो किसी की जमीन फर्जी बैनामा कर लिए है। कुल 160 मामले आए और मात्र 12 का ही निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन




मेंहदावल तहसील पर आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम महेंद्र सिंह तंवर को करनी थी, पर वह किसी कारण वश नहीं पहुंच पाए तो वहां पर एसडीएम अरूण कुमार ने फरियाद सुनी। इस दौरान कुल 56 मामले आए और उसमे से मात्र आठ का निस्तारण हो सका। इसी तरह से खलीलाबाद तहसील पर एसडीएम शैलेश दुबे ने फरियाद सुनी। यहां पर जमीन के मामले सबसे अधिक आए। इस दौरान कुल 62 मामलों में दो का निस्तारण हो सका। इसी तरह से धनघटा तहसील पर सीडीओ संत कुमार ने जन समस्या सुनी। यहां पर राजस्व के 21, पुलिस के आठ और अन्य विभागों के कुल 12 मामले आए मामले आए। इसमे से दो का ही निस्तारण हो पाया। फरियादी निराश लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed