फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Show cause notice to village head and secretary

Deoria News: ग्राम प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस

Sun, 29 Sep 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 29 Sep 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to village head and secretary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/गौरी बाजार। क्षेत्र के ग्राम गौरी बुजुर्ग में दूसरे की भूमि पर पंचायत भवन निर्मित करने के मामले में ग्राम प्रधान एवं सचिव को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण न देने पर आधी धनराशि लगभग पांच लाख रुपये वापस जमा करने को पंचायत राज विभाग ने निर्देश जारी किया है।

गौरी बुजुर्ग निवासी सोनू यादव पुत्र चौथी द्वारा किए गए शिकायत के क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचायती राज विभाग द्वारा आरजीएसए योजना के तहत पंचायत भवन निर्माण कार्य की अद्यतन रिपोर्ट मांगी गई। सहायक विकास अधिकारी द्वारा चार जुलाई 2024 को पंचायती राज विभाग को आख्या दी गई। इसमें कहा गया कि वर्ष 2019-2020 में गौरी बुजुर्ग में पंचायत भवन के निर्माण के लिए 17.65 लाख रुपये धनराशि आवंटित हुई। गौरी बुजुर्ग की ग्राम प्रधान लालमती देवी व तात्कालिन पंचायत सचिव अंबिका प्रसाद (वर्तमान तैनाती विकास खंड क्षेत्र रुद्रपुर) ने तथ्य को छिपाते हुए सोनू यादव, संतराज यादव, बुद्धिराम, सुरेश यादव की निजी भूमि पर पंचायत भवन का निर्माण किया गया, जिसके निर्माण में 10.46 लाख रुपया खर्च किया गया। निर्माण में विलंब के बावत पूछने पर चार वर्ष से टालमटोल किया गया। नोटिस में कहा गया है कि यह शासकीय धन का दुरुपयोग है। इसकी आधी धनराशि 5.23 लाख रुपये अंबिका प्रसाद और ग्राम प्रधान से रिकवरी किया जाएगा। इस संबंध में साक्ष्य सहित तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। खंड विकास अधिकारी गौरी बाजार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि इन लोगों को नोटिस देने के साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत कराया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed