फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shot from guard's gun, panic

Deoria News: गार्ड की बंदूक से चली गोली, हड़कंप

Wed, 30 Oct 2024 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Shot from guard's gun, panic
बरहज। नगर स्थित बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज आश्रम मार्ग पर बुधवार सुबह एक निजी गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चल गई, जिससे हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गोली की जद में आने से दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हालांकि इस मामले में किसी ने पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी है। नगर पालिका मार्ग स्थित बस स्टेशन के करीब सुबह आठ बजे विस्थापित कुरह परसियां निवासी और गार्ड शैलेंद्र सिंह ड्यूटी पर देवरिया जा रहे थे। लोगों के अनुसार अचानक उनकी लोडेड बंदूक गिर गई, जिससे गोली चल गई। बताया जा रहा है कि इसकी जद में आने से पास में स्थित चाय की दुकान पर बैठा एक व्यक्ति समेत दो लोग मामूली घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। गोली चलने की आवाज से आसपास कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed