{"_id":"5ae35ab84f1c1b5f098b6d1f","slug":"short-circuit-fire-in-godown-50-lakh-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, 50 लाख की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, 50 लाख की क्षति
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पुरवां चौराहे पर शुक्रवार दोपहर शार्ट सर्किट से अटैची के एक गोदाम में आग लग गई। इससे करीब 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आसपास के घरों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। घटनास्थल के पास ही पेट्रोल पंप स्थित है। संयोग से बड़ा हादसा होने से बच गया।
शहर के तहसील रोड की रहने वाली पूनम श्रीवास्तव पत्नी विजय श्रीवास्तव का पुरवां चौराहे पर श्री हनुमान उद्योग नाम से गोदाम स्थित है। इसमें अटैची, बैग आदि रखा गया था। गोदाम में रात के समय कुछ काम होता है और दिन के वक्त सप्लाई की जाती है। इसके चलते दोपहर के वक्त यहां कोई मौजूद नहीं था। गोदाम के अंदर ही एक माल वाहक वाहन को रखकर गोदाम का ताला बंद कर दिया गया था। शुक्रवार दोपहर 12.20 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुंआ निकलता देखकर लोगों ने विजय श्रीवास्तव को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे उनके लोगों ने गोदाम का ताला खोला। पुलिस और फायर सर्विस को सूचना दी। सूचना के कुछ देर के बाद मौके पर पहुंची फायर सर्विस के गाड़ी ने आग बुझाना शुरू कर दिया।
आसपास मकान होने के चलते फायर सर्विस के लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। आग विकराल होती जा रही थी। कुछ देर बाद जेसीबी बुलाकर पीछे से गोदाम तोड़ा गया। दूसरी गाड़ी पीछे भेजकर पानी फेका गया। 2.50 बजे आग बुझा दी गई। आग से मकान की दरक गई है। सामान और मकान मिलाकर आग से करीब 50 लाख रुपये से अधिक की क्षति होनी बताई जा रही है। सदर एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अटैची के गोदाम में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। सूचना मिलने के बाद फायर सर्विस की गाड़ियां लेकर मौके पर गया था। आग बुझाने में कड़ी मशक्कत की गई है। 50 लाख रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है। नुकसान का आकलन कराया जाएगा।