फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shop in basement, parking on footpath

Deoria News: बेसमेंट में दुकान, फुटपाथ पर हो रही पार्किंग

Sat, 14 Oct 2023 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Shop in basement, parking on footpath
- पार्किंग के नाम पर बनाए गए बेसमेंट का दुरुपयोग, परेशान होते हैं राहगीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सलेमपुर। नगर में जाम की समस्या को लेकर हर साल योजना बनाई जाती है। नगर में कोई ऐसी जगह नहीं है जहां पार्किंग के नाम पर बने बेसमेंट में दुकान संचालित न की जा रही हो। सड़क की दोनों पटरियों पर ठेला खोमचों वालों ने कब्जा किया है। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते यह समस्या जाम के रूप में दिखती है।
ऐसे तो विनियमित क्षेत्र के नियमों के अनुसार किसी भी बहुमंजिला इमारत के बेसमेंट को सिर्फ पार्किंग के प्रयोग में लिया जा सकता है, लेकिन यहां नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर के बस स्टैंड, कोतवाली गेट, बिजली घर, बापू इंटर कॉलेज के समीप संचालित हो रही बड़े-बड़े माॅलों में बेसमेंट तो बनाया गया है, लेकिन अधिकांश जगहों पर बेसमेंट में पार्किंग की जगह दुकानें संचालित की जा रही है, जबकि बेसमेंट दिखा कर ही माॅल को संचालित करने की अनुमति ली जा रही है, लेकिन अनुमति मिलने के बाद माल संचालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन

पार्किंग नहीं होने के चलते ग्राहक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर माॅल में खरीदारी करते हैं। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। सोहनाग रोड, गांधी चौक, स्टेशन रोड तक जाने वाली सड़क पर दुकानदारों के लापरवाही के चलते राहगीरों को आने जाने में दिक्कत होती है। नगर पंचायत के तरफ से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया तो जाता है, लेकिन अतिक्रमण हटाने के कुछ ही देर बाद फिर से अतिक्रमण कर लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....
कोट-

नगर में अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बेसमेट होने के बावजूद बड़े-बड़े माॅलों के बाहर सड़क पर वाहन पार्किंग किया जा रहा है। इसकी लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है।
-हिमांशु प्रताप सिंह, ईओ सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed