फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shivani and Jyoti stood first in the 400 meter race.

Deoria News: चार सौ मीटर दौड़ में शिवानी और ज्योति रहीं अव्वल

Wed, 16 Oct 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Oct 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Shivani and Jyoti stood first in the 400 meter race.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे माध्यमिक स्कूली जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी जिले भर के स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ रही। 19 वर्षीय 400 मीटर दौड़ में रुद्रपुर की शिवानी यादव एवं 17 वर्षीय बालिका वर्ग में देवरिया सदर की ज्योति सिंह प्रथम रहीं।
बीआरडी इंटर कॉलेज के संयोजकत्व में मंगलवार को 68 वीं माध्यमिक विद्यालयी जनपदीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की शुरुआत प्रधानाचार्य रमेश सिंह की अध्यक्षता एवं जिला कीड़ा सचिव संजय शाही एवं शारीरिक शिक्षा अध्यापक महापरिषद के अध्यक्ष विवेक कुमार राव की देखरेख में हुई। 19 वर्षीय 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रुद्रपुर की शिवानी यादव, सलेमपुर की रिया राजभर, बरहज की प्रिया यादव, 17 वर्षीय 400 मीटर रेस में देवरिया सदर की ज्योति सिंह, भाटपाररानी की अंकिता, सलेमपुर की जान्हवी सिंह पहले तीन स्थानों पर रहीं।
विज्ञापन

तीन हजार मीटर 19 वर्षीय बालिका रेस में देवरिया ग्रामीण की अर्पिता गौंड़, देवरिया सदर की प्रीति चौरसिया, देवरिया ग्रामीण की बबली सैनी, तीन हजार मीटर 17 वर्षीय बालिका रेस में देवरिया ग्रामीण की संजना कुशवाहा, यहीं की निधि कुमारी, भाटपाररानी की ज्योति राजभर, 200 मीटर 14 वर्ष बालिका वर्ग में देवरिया ग्रामीण की आतिया, बरहज की खुशबू चौहान, भाटपाररानी की डाली खातून पहले तीन स्थानों पर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ 14 वर्षीय बालक वर्ग में रुद्रपुर के धनंजय निषाद, यहीं के अजय रजक, देवरिया ग्रामीण के किताबुद्दीन, 200 मीटर दौड़ 17 वर्षीय बालक वर्ग में बरहज के अशोक राजभर, बरहज के शिवम सोनकर, भाटपाररानी के अनुभव कुमार, 400 मीटर दौड़ 14 वर्ष बालिका वर्ग में देवरिया ग्रामीण की अंकिता, भाटपाररानी की रूपा, बरहज की निक्कू कुशवाहा, 19 वर्षीय बालिका गोला फेंक में सलेमपुर की सिंधु, रुद्रपुर की शबाना, देवरिया सदर की अर्पिता सिंह, लंबी कूद 19 वर्षीय बालिका वर्ग में रुद्रपुर की शिवानी यादव, बरहज की खुशी यादव, देवरिया ग्रामीण की वंशिका कुशवाहा क्रमश:पहले, दूसरे व तृतीय स्थान पर रहीं।

लंबी कूद 14 वर्षीय बालिका वर्ग में बरहज की काजल यादव,भाटपाररानी की डाली खातून, देवरिया ग्रामीण की आतिया,गोलाफेंक 14 वर्षीय बालिका वर्ग में भाटपाररानी की रागिनी कुशवाहा, देवरिया ग्रामीण की निक्कू कुशवाहा, सलेमपुर की अंजली यादव, गोलाफेंक 17 वर्षीय बालिका वर्ग में देवरिया ग्रामीण की मुस्कान खातून, भाटपाररानी की प्रियंका, सलेमपुर की नेहा राजभर, लंबी कूद 17 वर्षीय बालिका वर्ग में बरहज की निशा गुप्ता, देवरिया सदर की सुहानी वाल्मीकि, रुद्रपुर की ज्योति राजभर, 17 वर्षीय बालक वर्ग लंबी कूद के फाइनल में बरहज के पीयूष भारती, बरहज के अशोक राजभर, देवरिया ग्रामीण के तारीख हुसैन, 14 वर्षीय बालक लंबीकूद के फाइनल में देवरिया ग्रामीण के ऋषभ यादव, यहीं के किताबुद्दीन, देवरिया सदर के अनुज गौतम, 400 मीटर दौड़ 19 वर्षीय बालक वर्ग में देवरिया सदर के संजीव साहनी, देवरिया ग्रामीण के गौतम कन्नौजिया, देवरिया सदर के गौतम कुशवाहा पहले तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed