{"_id":"6912e4d37b5e978dd10dd90c","slug":"shiva-of-deoria-was-also-injured-in-the-delhi-bomb-blast-his-mother-is-a-bjp-leader-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Blast News: बम धमाके में देवरिया के भाजपा नेत्री का पुत्र शिवा भी घायल, खतरे से बाहर- MH ने भी लिया हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Blast News: बम धमाके में देवरिया के भाजपा नेत्री का पुत्र शिवा भी घायल, खतरे से बाहर- MH ने भी लिया हाल
Tue, 11 Nov 2025 12:55 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:55 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम भीषण आतंकी धमाके में देवरिया जिले के भलुअनी नगर पंचायत के जयप्रकाश नगर वार्ड निवासी और भाजपा नेत्री माया जायसवाल के पुत्र शिवा 22 वर्ष जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घायल का हालचाल लेते गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : स्त्रोत- न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम भीषण धमाके में देवरिया जिले के भलुअनी नगर पंचायत के जयप्रकाश नगर वार्ड निवासी और भाजपा नेत्री माया जायसवाल के पुत्र शिवा 22 वर्ष जख्मी हो गए। हालांकि वह खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। घटना की जानकारी होने पर दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि दिल्ली में भर्ती शिवा की हालत जानने के लिए गृहमंत्री अमित शाह भी गए थे। दरअसल, राजधानी दिल्ली के लाल किला सोमवार शाम हुए धमाके की गूंज से दिल्ली सहम गई। आवाज इतनी तेज सुनाई दी कि चार किलोमीटर दूर तक लोग दहशत में आ गए। धमाके बाद घटनास्थल का मंजर बेहद भयावह हो गया था।
विज्ञापन
मौके पर शवों चिथड़े चारों ओर बिखरे बड़े थे और सड़क लहूलुहान थी। चश्मदीदों का कहना है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि कुछ देर के लिए लोगों के कान बंद हो गए। कई इलाकों में भूकंप या गैस विस्फोट समझकर लोग घरों और दुकानों से बाहर आ गए।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान के तौर पर देवरिया के शिवा जायसवाल की भी पहचान हुई। जानकारी मिलने के बाद देवरिया से उनके परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन