फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shiv barat reveals in barhaj

बरहज में दूल्हा बनकर निकले भोले भंडारी

Thu, 11 Mar 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
shiv barat reveals in barhaj
बरहज में दूल्हा बनकर निकले भोले भंडारी
विज्ञापन

बरहज। महाशिवरात्रि पर्व पर नीलकंठ महादेव मंदिर से भक्तों ने भगवान भोले-भंडारी की बरात निकाली। छतों से महिलाएं पुष्प वर्षा कर रही थीं। जयघोष से नगर क्षेत्र गुंजायमान रहा।
बृहस्पतिवार को करीब तीन बजे नीलकंठ मंदिर के महंत मुन्ना दास सूरदास के नेतृत्व में भगवान शिव की बरात निकाली गई। जो पुराना बरहज, पटेलनगर, सीएचसी, प्राचीन हनुमान मंदिर के रास्ते मुख्य चौक पर पहुंची। जहां से नगरपालिका के रास्ते अनंत आश्रम गेट से मंदिर परिसर में पहुंची। बरात में आगे-आगे चल रहे हाथी-घोड़ा, ऊंट शोभा बढ़ा रहे थे। बारात में युवा थिरक रहे थे। महिलाएं मंगलगीत गाते चल रही थीं। भगवान शिव की बारात में देवताओं की सुंदर झांकी सजाई गई थीं। जबकि कलाकार नृत्य प्रस्तुत करते हुए लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। बारात में पालिकाध्यक्ष उमाशंकर सिंह विशेन, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, मुरली मनोहर जायसवाल, अनूप मद्धेशिया, गौतम यादव, अजीत जायसवाल, वीरेंद्र गुप्त, अमरेंद्र गुप्त, हरिशंकर, मनोज गुप्त, रामकेश्वर, राजकुमार, प्रदीप गुप्त, अमला कुशवाहा, जितेंद्र भारत, शिवसहाय बर्नवाल, योगेंद्र पांडेय, मदन गुप्त, अनिल चौरसिया, रवि जायसवाल, संजय मद्धेशिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर सक्रिय रहा प्रशासन
बरहज। शिव बरात में उमड़ी भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा। जाम जैसी स्थिति से निपटने के लिए तहसील, लवरछी, पैना बाइपास पर वाहनों को रोक दिया गया था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेटर सुमित कुमार यादव, एसडीएम न्यायिक सुनील कुमार सिंह, तहसीलदार सतीश कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज राकेश पांडेय, राजेश कुमार, हवलदार राम हर एक गतिविधि पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने डीजे से उतरवाया साउंड सिस्टम
बरहज। नीलकंठ महादेव मंदिर से निकाली जाने वाली शिव बरात में शामिल होने के लिए नगर क्षेत्र से डीजे मंगाया गया था। वाहनों पर 14-14 बॉक्स वाले साउंड सजाए गए थे। भगवान शिव की बरात निकलने से पूर्व गाइडलाइन की अनदेखी किए जाने की जानकारी होने पर इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने टीम के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने डीजे संचालकों से साउंड सिस्टम उतरवाया। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि बरात में डीजे संचालकों के नियमों के उल्लंघन की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed