फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shiksha Mitra is a strong foundation of rural education system: Agriculture Minister

शिक्षामित्र ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव : कृषि मंत्री

Wed, 06 May 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 06 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitra is a strong foundation of rural education system: Agriculture Minister
देवरिया। शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को शहर के देवरिया क्लब में किया गया। इसमें गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेक वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व विधायकों ने प्रतीकात्मक रूप से शिक्षामित्रों के बढ़े मानदेय का प्रतीकात्मक चेक का वितरित किया। इस अवसर पर छात्रों एवं शिक्षकों ने विभिन्न विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए, जिनमें नवाचार और उपलब्धियां प्रदर्शित की गईं।
विज्ञापन

परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गईं, जिसे लोगों ने सराहा। मुख्य अतिथि एवं कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि शिक्षामित्र ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों में भी शिक्षा की अलख जगाने का सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार शिक्षामित्रों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षामित्र शिक्षा व्यवस्था के सशक्त स्तंभ हैं। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बरहज के विधायक दीपक मिश्र ने ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को विद्यालय से जोड़ने और उन्हें निरंतर शिक्षा से जोड़े रखने में शिक्षामित्रों की भूमिका की सराहना की।

रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने शिक्षा मित्रों को शिक्षा के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट करने वाला बताया। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, सीडीओ राजेश कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed