फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shephered girl of class 2 gangraped in deoria

बकरी चराने गई कक्षा-2 की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 01 Nov 2018 06:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया Updated Thu, 01 Nov 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
shephered girl of class 2 gangraped in deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई कक्षा-2 की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की देर शाम की है। चारों आरोपी भी उसी गांव के निवासी हैं और नाबालिग हैं। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-2 की छात्रा बुधवार की शाम घर के पास खेत में बकरी चराने गई थी। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि बकरी चराने के दौरान ही गांव के ही 10 से 15 वर्ष आयु के चार लड़कों ने उसे जबरन खेत में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


घटना के बाद किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने आपबीती सुनाई तो मां के होश उड़ गए। गुरुवार को वह बेटी को लेकर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर चारों आरोपियों को गांव के पास से दबोच लिया। उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। कोतवाल अश्विनी राय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed