फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shailendra got sarswat samman

Deoria News: सारस्वत सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी

Fri, 26 Jan 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 Jan 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
shailendra got sarswat samman
नोनापार गांव निवासी डॉ शैलेन्द्र त्रिपाठी को सम्मानित करते सारस्वत परिषद के लोग
फोटो समाचार.....
विज्ञापन

साहित्य और शोध लेखन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर हुआ सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नोनापार गांव निवासी डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी को शिक्षा साहित्य के क्षेत्र में पुस्तक और शोधपत्र लेखन में उत्कृष्ट योगदान पर सारस्वत सम्मान से विभूषित किया गया। बुधवार को वाराणसी विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय सारस्वत परिषद ने उन्हें सम्मानित कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। त्रिपाठी औरैयां जिले के एक संस्कृत महाविद्यालय में प्रोफेसर हैं। उन्होंने वाराणसी स्थित सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। इसकी जानकारी पर नोनापार गांव के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

वाराणसी के काशी विद्यापीठ में बुधवार को भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किये गए। आयोजन में अखिल भारतीय सारस्वत परिषद ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े तीन लोगों को सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया। इसमें साहित्य के क्षेत्र में पुस्तक व शोध लेखन के क्षेत्र में डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी को सारस्वत सम्मान के लिए विभूषित किया गया। इसकी जानकारी पर गंगेश्वर तिवारी, रामचंद्र तिवारी, हितेंद्र तिवारी, सिद्धू तिवारी, टिंकू तिवारी, सोमनाथ तिवारी, बबलू तिवारी, जितेंद्र तिवारी, विनय तिवारी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed