फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shadi marpit

बनते बनते बिगड़ गई बात,

Wed, 03 Jul 2019 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
shadi marpit
बिगड़ गई बात तो जमकर चले मुक्का-लात
विज्ञापन

विश्वकर्मा मंदिर परिसर में चल रही थी लड़की देखने की रस्म
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। वह आए तो रिश्ता जोड़ने के लिए थे, लेकिन मामूली विवाद के बाद बात इस कदर बिगड़ी कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए लड़का-लड़की पक्ष ने लात-घूंसे चलाए। स्थानीय लोगों के बीचबचाव से मामला शांत हुआ। दोपहर बाद दोनों पक्ष घर चले गए। घटना स्थानीय विद्युत उपकेंद्र परिसर में स्थापित विश्वकर्मा मंदिर परिसर का है। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से लड़की पक्ष और रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले लड़के पक्ष के लोग स्थानीय विश्वकर्मा मंदिर परिसर में पहुंचे थे। शादी से जुड़ी सारी बातें तय हो चुकी थीं। लड़का, लड़की आपस में मोबाइल फोन पर बात भी करते थे। लड़की देखने के बाद तिथि तय करना बाकी था। सब कुछ ठीकठाक चल रहा था। बताते हैं कि इसी बीच लड़के के पास किसी का फोन आया और उसने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। लड़की पक्ष नाराजगी जताते भड़क गए। देखते-देखते दोनों पक्षों में बहस छिड़ गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। महिलाएं एक-दूसरे पर टूट पड़ीं। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इसके बाद दोनों पक्ष घर चले गए। एसओ श्यामलाल यादव ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।

प्रेमी युगल को अलग किया तो घर छोड़ दिए
खुखुंदू। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती प्रेमी के संग चली गई। मां ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाक्षेत्र की युवती अपने माता-पिता के साथ कानपुर में रहती थी। वहीं पढ़ाई के दौरान युवती को एक युवक से प्र्रेम हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो वह युवती की पढ़ाई छुड़ा दिए। लाख बंदिशों के बाद भी दोनों को रोकने में नाकाम होने पर युवती की मां लड़की को लेकर दो माह पूर्व गांव चली आई। युवती यहां से भी प्रेमी से बात करती रही। मंगलवार को वह अचानक घर से लापता हो गई। सोमवार से ही उसका प्रेमी भी कानपुर से लापता हैं। इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने कहा कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed