फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sexual abuse victim gave birth to a baby girl in medical college

Deoria News: यौन शोषण पीड़िता ने मेडिकल कॉलेज में बच्ची को दिया जन्म

Sun, 03 Aug 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 03 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sexual abuse victim gave birth to a baby girl in medical college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय यौन शोषण पीड़ित किशोरी ने रविवार की सुबह मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के जरिये बच्ची को जन्म दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा की निगरानी में प्रसव कराया गया। मौके पर वन स्टॉप सेंटर की टीम के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। बच्ची और मां दोनों सुरक्षित हैं।
करीब एक पखवाड़ा पहले यह मामला उस वक्त उजागर हुआ था, जब किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे गर्भवती पाया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने 23 जुलाई को यौन शोषण के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रविवार को अचानक किशोरी को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार वाले उसे पहले जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक जांच के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन से प्रसव की सलाह दी। हालांकि, पहले परिजनों ने ऑपरेशन से इन्कार कर दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद वे तैयार हुए। सीएमएस ने महिला डॉक्टरों की विशेष टीम गठित की और ऑपरेशन के दौरान वन स्टॉप सेंटर की अधिकारी नीतू भारती, मीनू जायसवाल व पुलिसकर्मियों को मौजूद रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह में डॉ. अदिती राय ने ऑपरेशन कर बच्ची का सुरक्षित जन्म कराया गया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों मेडिकल सुरक्षा में रखे गए हैं। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि किशोरी की हालत स्थिर है और बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी नीतू भारती ने बताया कि पीड़िता को काउंसिलिंग की जा रही है।
बच्ची के भविष्य को लेकर परिजनों से भी बातचीत की जा रही है। पुलिस की निगरानी में पीड़िता को हर संभव सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed