फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sex discrimination must be stopped

लिंगभेद और अपराध रोकने को जागरूकता जरूरी : एसडीएम

Fri, 19 Mar 2021 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
sex discrimination must be stopped
लिंगभेद और अपराध रोकने को जागरूकता जरूरी : एसडीएम
विज्ञापन

सलेमपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर के सेंट जेवियर स्कूल में बृहस्पतिवार को गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि एसडीएम ओम प्रकाश बरनवाल व सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

एसडीएम ओम प्रकाश बरनवाल ने कहा कि आज महिलाएं समाज के हर हिस्से में अपना योगदान दे रही हैं। लिंगभेद संबंधी समस्या और अपराध को रोकने के लिए महिलाओं को जागरूक होने की आवश्यकता है। ताकि समाज में शांति और परिपक्वता का वातावरण पैदा हो सके। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस महिला संबंधी किसी भी समस्या का निराकरण करने के लिए संवेदनशील और कटिबद्ध है। इसी कारण सलेमपुर में महिला पुलिस चौकी की स्थापना की गई है, ताकि महिलाएं अपनी समस्या तथा अपने साथ घटित होने वाले अपराधों के बारे में बिना किसी संकोच के प्रार्थना पत्र दे सके। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 12 लाख जनसंख्या इस महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी से लाभान्वित हो सकेगी। कोतवाल नवीन कुमार मिश्रा ने छात्राओं को उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न हेल्पलाइन जैसे 180, 1090, 1076, तथा डायल 112 के बारे में बताते हुए उनके उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य वीके शुक्ला, संदीप मिश्रा, दुर्गेश गुप्ता, नीलम तिवारी, मनोरमा तिवारी, अनीता गुप्ता, मंजू खरे, अनुष्का, शीला सुशील दूबे, तरन्नो आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed