फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Seven-day football tournament begins today

Deoria News: सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज आज से

Mon, 26 Jan 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 26 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Seven-day football tournament begins today
बरियारपुर। नगर पंचायत बरियारपुर स्थित नारायण प्रसाद शाही इंटर कॉलेज के मैदान में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आदर्श सद्भावना क्लब के तत्वावधान में सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार को किया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक सुरेंद्र चौरसिया करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी आयोजक अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश राजभर ने दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में बहराइच, देवरिया, मेंहा, गोरखपुर यूपीपी, नेपाल, सिवान, रांची, बरेली सहित अन्य क्षेत्रों की टीमें शामिल होंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एक फरवरी को खेला जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक राकेश तिवारी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त सैनिकों, प्रतिभावान छात्रों तथा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से चयनित अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ ही घुड़दौड़ और फरुहाई नृत्य जैसे पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। टूर्नामेंट की समस्त व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अनिल कुमार पांडेय को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed