फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Server became a problem at Baghauchghat substation

Deoria News: बघौचघाट उपकेंद्र पर सर्वर बनी बाधा

Tue, 16 Dec 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 16 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Server became a problem at Baghauchghat substation
बघौचघाट। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को लेकर सरकार के दावों पर बघौचघाट 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में लगातार फेल हो रहा सर्वर पानी फेरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

योजना का लाभ लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को तकनीकी अव्यवस्थाओं के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी बिना काम कराए मायूस लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अब तक करीब 200 उपभोक्ताओं का ओटीएस किया जा चुका है लेकिन सर्वर की बार-बार खराबी से प्रक्रिया बेहद धीमी हो गई है। सर्वर की सुस्ती के कारण करीब 30 उपभोक्ताओं का ही काम हो सका। जबकि 5874 उपभोक्ता ओटीएस योजना के तहत छूट पाने के पात्र हैं, जो तकनीकी खामियों और विभागीय लापरवाही के चलते लाभ से वंचित रह रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब गलती विभागीय व्यवस्था की है तो उसकी सजा आम जनता क्यों भुगते।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि सर्वर दुरुस्त किए बिना योजना की समय-सीमा तय करना कितना उचित है। इस संबंध में एसडीओ कौशल किशोर ने बताया कि सर्वर की समस्या उच्चस्तर से जुड़ी है और उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed