फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   seeing headless dead body daughter fainted

पिता की सिर कटी लाश देख बेहोश हुई बेटी

Wed, 15 Jun 2022 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
seeing headless dead body daughter fainted
पिता की सिर कटी लाश देख बेहोश हुई बेटी
विज्ञापन

रामलक्षन (देवरिया)। महराजगंज में दोहरे हत्याकांड की प्रत्यक्षदर्शी तमन्ना उस मंजर को नहीं भूल पा रही है। गुमटी में पिता की सिर कटी लाश और तख्त पर भाई को मृत देख वह चिल्लाकर बेहोश हो गई। दोनों शवों को देख परिजनों की चीख-पुकार से सोमवार की रात ही पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गया। हृदय विदारक घटना से हर किसी की आंखें नम हो गईं।

शहीद अपने तीन बेटों और पत्नी के साथ खुशनुमा माहौल में परिवार के साथ रहता था। मूल रूप से देवरिया निवासी शहीद अपनी शादी के बाद से ही ससुराल रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महराजगंज में रहने लगा था। कब्रिस्तान से सटी जमीन पर मकान बनवा कर वह पत्नी सितारा देवी, बेटे शकील, सोनू, नजीर, बेटी हसीना, सोनी और तमन्ना के साथ रहता था। उसने तीनों बेटियों की शादी कर दी थी। वर्तमान में तमन्ना मायके आई थी। सोमवार की रात करीब 11 बजे जब युवक ने उसके पिता पर हमला किया तो तमन्ना की नींद खुल गई और वह शोर मचाने लगी। आंखों के सामने ही पिता और भाई की हत्या देख वह सन्न रह गई। मंगलवार की सुबह उसकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। तेतरा देवी पति के व्यवसाय में सहयोग करती थीं। वह पति और बेटे को खोकर गुमशुम हैं। परिजनों ने डीआईजी से आरोपी युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed