{"_id":"68a4df253738821dc4032643","slug":"secondary-school-football-team-selected-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-161148-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: माध्यमिक विद्यालयों की फुटबॉल टीम चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: माध्यमिक विद्यालयों की फुटबॉल टीम चयनित
Wed, 20 Aug 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज पकड़ी बाबू में मंगलवार को माध्यमिक विद्यालयों की बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता के बाद तहसील स्तरीय 19 वर्षीय और 17 वर्षीय फुटबॉल टीम का चयन किया गया।
प्रतियोगिता में बीआरडी इंटर कॉलेज भाटपाररानी की टीम विजेता बनी, जबकि बीएन इंटर कॉलेज मझौलीराज की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। चयन समिति ने 19 वर्षीय टीम में शिवा को कप्तान और मोहम्मद आरिफ को उपकप्तान बनाया। इनके साथ सनी यादव, अरशद, सत्यम, अंकित विश्वकर्मा, अंकित कुमार, अजीत, आरिफ, आकाश, अफरीदी, काफील, अभिषेक, साहिल, विजय और आकाश द्वितीय को टीम में शामिल किया गया।
इसी प्रकार 17 वर्षीय टीम का नेतृत्व युसूफ करेंगे। उन्हें कप्तान और जाकिर को उपकप्तान चुना गया। टीम में आकाश, राज, रोहन, भरत, विजय, असूल, अरशद, अजीत, सैफ खान, जीशान, आर्यन, सुमित और निखिल का चयन हुआ। टीम चयन की प्रक्रिया खेल प्रभारी विपिन बिहारी चंद यादव, राम प्रकाश द्विवेदी, जितेंद्र यादव और शिवशंकर यादव की देखरेख में पूरी की गई। चयनित खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य शक्ति प्रताप सिंह ने बधाई दी। कहा कि खिलाड़ी खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करें।