{"_id":"5f206a158ebc3e637b03e909","slug":"seal-in-co-office-deoria-news-gkp3598367128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ दफ्तर और कोतवाली 24 घंटे के लिए हुए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ दफ्तर और कोतवाली 24 घंटे के लिए हुए सील
विज्ञापन
सीओ दफ्तर और कोतवाली 24 घंटे के लिए सील
सलेमपुर (देवरिया)। सीओ दफ्तर के एक व कोतवाली के छह सिपाहियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को दोनों दफ्तरों को सील कर दिया गया। कोतवाली परिसर में नगर पंचायत की ओर से सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस कर्मियों के संक्रमित होने की जानकारी पर फरियादी भी नहीं पहुंचे। दोनों दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। स्वास्थ विभाग द्वारा पुलिस कर्मियों से सैंपल लिए जा रहे हैं।
मंगलवार को सलेमपुर व लार में आठ कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें कोतवाली के छह व सीओ दफ्तर का एक सिपाही शामिल हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली को सील कर गेट पर गार्ड लगा दिए गए। कोतवाली के सील होने की जानकारी जैसे ही क्षेत्र में लोगों को हुई, फरियादियों की आवाजाही ही बंद हो गई। चेयरमैन जेपी मद्देशिया के निर्देश पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पहुंचकर कोतवाल कक्ष, कार्यालय, परिसर के अंदर बरामदा, मेज, कुर्सी, दीवारों के अलावा परिसर के आसपास भी सैनिटाइजेशन का कार्य किया। सीओ दफ्तर में भी सैनिटाइजेशन का कार्य शाम तक चलता रहा। सीओ वरुण कुमार मिश्र ने बताया कि सिपाहियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद 24 घंटे के लिए उनके दफ्तर एवं कोतवाली को सील कर दिया गया है। वहीं लार के इंद्रानगर वार्ड में दुकानदार के पॉजिटिव पाए जाने के बाद वार्ड में जाने वाले विभिन्न रास्तों को सील किया गया है।