फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sdm will be manage vaccination

एसडीएम करेंगे कोरोनारोधी टीकाकरण की निगरानी

Mon, 17 Jan 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
sdm will be manage vaccination
एसडीएम करेंगे कोरोनारोधी टीकाकरण की निगरानी
विज्ञापन

रोज विभागों में समन्वय के लिए बैठक कर टीकाकरण कार्य में आ रहीं दिक्कतें देखेंगे
टीकाकरण के लिए जन जागरुकता अभियान चलाएं एसडीएम : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जनपद में कोरोनारोधी वैक्सीनेशन तेज करने के लिए सभी एसडीएम को अपनी तहसीलों में निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि जनपद वासियों को कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्य में सभी एसडीएम को शामिल करने से टीकाकरण सत्रों की प्रभाविता बढ़ेगी।

डीएम ने कहा कि एसडीएम प्रतिदिन वर्चुअल माध्यम से विभिन्न विभागों में समन्वय के लिए बैठक कर टीकाकरण कार्य में आ रहीं समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम संबंधित एमओआईसी के साथ टीकाकरण सत्र की तीन दिन पूर्व एडवांस प्लानिंग करने एवं माइक्रोप्लान तैयार कराएं। साथ ही टीकाकरण सत्रों के आयोजन से पहले संबंधित क्षेत्रों में टीकाकरण केंद्रों की सूचना, समय एवं टीकाकरण से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार, स्थानीय मीडिया, सोशल मीडिया, डुग्गी-मुनादी, लाउडस्पीकर आदि माध्यमों से कराई जाए। डीएम ने कहा सभी तहसीलों के एसडीएम को टीकाकरण सत्रों में ड्यू लिस्ट की उपलब्धता तथा कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्य में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, पंचायती राज विभाग तथा युवा कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभाग कार्य कर रहे हैं। एसडीएम इन सभी विभागों में समन्वय स्थापित कर वैक्सीनेशन को तेज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed