{"_id":"66675203b40ac7060c0c13f4","slug":"scout-guide-renewal-upto-15-july-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-127538-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 15 जुलाई तक स्काउट-गाइड दल का होगा नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 15 जुलाई तक स्काउट-गाइड दल का होगा नवीनीकरण
Tue, 11 Jun 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 11 Jun 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
जारी हुए निर्देश, नए का भी होगा पंजीकरण, अगले माह प्रशिक्षण की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थी स्काउट-गाइड के बारे में भलीभांति जाने और इसकी गतिविधियों में शामिल होकर व्यक्तित्व का विकास कर सके, इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूलों में नए दल का पंजीकरण और पुराने दल के नवीनीकरण के लिए 15 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया है।
सत्र 2024-25 के लिए जारी दिशा-निर्देश के अंतर्गत कक्षा एक से पांच तक संचालित प्रत्येक विद्यालय में कम से कम एक यूनिट कब व बुलबुल अवश्य पंजीकृत किए जाएं। प्रत्येक दल में 24 कब अथवा 24 बुलबुल होंगे। इसी तरह कक्षा छह से आठवीं तक संचालित परिषदीय विद्यालयों में कम से कम एक यूनिट स्काउट तथा गाइड पंजीकृत हों। प्रत्येक दल में 32 स्काउट अथवा इतने ही गाइड होंगे। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर दल संख्या उसी अनुपात में बढ़ाई जा सकती है।
पूर्व में पंजीकृत दलों का नवीनीकरण भी कराया जाए। दल पंजीकरण एवं नवीनीकरण शुल्क भारत स्काउट और गाइड संस्था की ओर से वसूल किया जाएगा। साथ ही विद्यालयों की ओर से किसी भी प्रकार का पंजीकरण, नवीनीकरण शुल्क देय नहीं होगा। नए दलों का पंजीकरण 15 जुलाई तक निर्धारित प्रारूप पर अवश्य करा लिया जाए। ऐसे परिषदीय विद्यालय जहां यूनिट लीडर के रूप में अध्यापक प्रशिक्षित नहीं हैं, उनका प्रशिक्षण भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश संस्था के माध्यम से कराया जाएगा। यह प्रशिक्षण सात दिवसीय एवं आवासीय होगा।
विज्ञापन
-- -- --
वर्जन
कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में स्काउट-गाइड बेहतर तरीके से लागू हो, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। जुलाई में प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण और कार्यशाला होना प्रस्तावित है।
- गीता कुमार, जिला कमिश्नर, भारत स्काउट-गाइड