फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Scorpio's flywheel burst after hitting a bike rider

Deoria News: बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहा स्कार्पियो का चक्का फटा

Sat, 13 May 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 13 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Scorpio's flywheel burst after hitting a bike rider
खुखुंदू क्षेत्र के नरौली भीखम मोड़ के पास टक्कर मारकर भागते समय परसिया मिश्र गोदाम के पास फटा चक्का, बाइक सवार घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नरौली भीखम मोड़ के पास शुक्रवार शाम एक बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहे स्कार्पियो का चक्का परसिया मिश्र गोदाम के पास ब्लास्ट हो गया। इसके बाद उसमें सवार चालक सहित अन्य लोग स्कार्पियो छोड़ भाग निकले। उधर, बाइक सवार चोटिल को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहुंची पुलिस स्कार्पियो को कब्जे में लेकर थाने चली गई।

नरौली संग्राम निवासी गनेश सिंह (40) अपनी बाइक से खुखुंदू चौराहे पर किसी कार्यवश आए थे। यहां से लौटते समय वह अभी देवरिया-सलेमपुर हाइवे मार्ग पर नरौली भीखम मोड़ के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही एक स्कार्पियो उनके बाइक में ठोकर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरे। टक्कर लगने के बाद गनेश घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। राहगीरों ने उन्हें उठाकर सड़क किनारे किया। कुछ ही देर में सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस से चोटिल को अस्पताल भिजवाया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी लेकर तेजी से भाग रहा था। इसी बीच परसिया मिश्र गोदाम के पास स्कार्पियो का अगला चक्का ब्लास्ट कर गया। जिसके बाद चालक सहित उसमें सवार अन्य गाड़ी छोड़ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed