फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Scooty and auto collide, four injured including innocent

Deoria News: स्कूटी और ऑटो में टक्कर, मासूम सहित चार घायल

Thu, 20 Feb 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Scooty and auto collide, four injured including innocent
बरहज। भलुअनी क्षेत्र के एक ईंट भठ्ठे के समीप देवरिया मार्ग पर बुधवार को स्कूटी और ऑटो में टक्कर हो गई। जिसमें स्कूटी सवार और मासूम सहित चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज ले जाया गया। देवरिया मार्ग पर भलुअनी स्थित एक ईंट भठ्ठे के निकट स्कूटी और ऑटों में टक्कर हो गई और ऑटो पलट गई। हादसा देख आसपास के लोग जमा हो गए। जबकि ऑटों में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में स्कूटी सवार और मदनपुर थाना क्षेत्र के हरदेउरा निवासी रेनू यादव, वहीं बरहज के करोहियां की किशोरी देवी, चकरा बोधा की मंजू देवी और उनका पांच वर्षीय पुत्र घायल हो गए। इंस्पेक्टर भलुअनी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed