फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Scholarship-deprived students will get a second chance, portal will open soon

Deoria News: छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका, जल्द खुलेगा पोर्टल

Tue, 14 Apr 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 14 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Scholarship-deprived students will get a second chance, portal will open soon
देवरिया। छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत किसी भी कारणवश छात्रवृत्ति से वंचित रह गए पात्र अभ्यर्थियों को अब दोबारा मौका दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग जल्द ही पोर्टल पुनः खोलेगा, जिससे छूटे हुए छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कोई भी पात्र छात्र केवल तकनीकी या अन्य कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित नहीं रहेगा। पोर्टल दोबारा खोलकर सभी पात्र छात्रों को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के अनुसार तकनीकी कारणों से नेशनल इंफॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) द्वारा मास्टर फीस प्रोसेस नहीं हो पाने के कारण कई छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी थी। विभाग द्वारा इस समस्या के समाधान की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही पोर्टल पुनः खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि पूर्व में भी इस प्रकार की स्थिति में पोर्टल पुनः खोलकर छात्रों को लाभान्वित किया गया था। वित्तीय वर्ष 2024-25 में दोबारा पोर्टल खुलने पर 1035 से अधिक छात्र-छात्राओं को कुल 125.59 लाख रुपये की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति प्रदान की गई थी। इसमें अनुसूचित जाति के 286 छात्रों को 30.91 लाख रुपये तथा सामान्य वर्ग के 749 छात्रों को 94.68 लाख रुपये की सहायता दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed