Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Scholars gathered at the annual convention of Shri Baikunthanath Pavahari Sanskrit College

Deoria News: श्री बैकुंठनाथ पवहारी संस्कृत महाविद्यालय के वार्षिक अधिवेशन में जुटे विद्वान

Tue, 25 Nov 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 25 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Scholars gathered at the annual convention of Shri Baikunthanath Pavahari Sanskrit College
बरियारपुर (देवरिया)। श्री बैकुंठनाथ पवहारी संस्कृत महाविद्यालय एवं दातव्य आयुर्वेदिक औषधालय बैकुंठपुर का 67वां वार्षिक अधिवेशन मंगलवार को वैदिक रीति से मनाया गया। इसमें विद्वानों ने वैदिक परंपरा और संस्कृत शिक्षा पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावियों और विद्वानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगण, प्रबंधक और प्राचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने वैदिक पौराणिक मंगलाचरण गाया। प्रबंधक सिद्धार्थ शाही ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय व्यवस्था का मूलाधार संस्कृत है। आधुनिक तकनीक और शोध के साथ इसके समन्वय की आवश्यकता है ताकि युवा पीढ़ी इस ज्ञान-यज्ञ के पुरोहित बन सके। ज्योतिष विभागाध्यक्ष विवेक कुमार उपाध्याय ने पवहारी पीठ की तप-परंपरा व इस भूमि की सांस्कृतिक महिमा पर विस्तृत प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आचार्य प्रो. शैलेश तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति की सुरक्षा संस्कृत से ही संभव है। संस्कृति सुरक्षित है तो राष्ट्र सुरक्षित है। कार्यक्रम को प्रो. ब्रजभूषण ओझा, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed