फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Savitribai Phule's birth anniversary celebrated with great pomp in Bhatni

Deoria News: भटनी में धूमधाम से मनाई गई सावित्रीबाई फुले की जयंती

Sun, 04 Jan 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 04 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Savitribai Phule's birth anniversary celebrated with great pomp in Bhatni
भटनी। नगर में शनिवार को राष्ट्रीय समानता दल व राष्ट्रीय महिला बहुजन संगठन की ओर से सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने सावित्रीबाई फुले को शिक्षा क्रांति की आवाज बताते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव अगम स्वरूप कुशवाहा ने सामाजिक न्याय, आरक्षण और रोजगार के मुद्दों पर संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। राष्ट्रीय महिला बहुजन संगठन के संस्थापक सुरेंद्र बौद्ध ने महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय महिलाओं ने शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान मालती देवी, संध्या देवी, शकुंतला देवी, प्रमिला कुशवाहा, अनुज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed