{"_id":"6473977b00623a794e0e79e6","slug":"save-bird-campaign-deoria-news-c-7-1-184723-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए मुहिम चला रहे विशाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए मुहिम चला रहे विशाल
Sun, 28 May 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 28 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
पक्षियों को पानी पिने के लिए मिट्टी से बने बर्तन को नग के एक दंपति को देते साहु विशाल कुमार गुप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। जिसकी जैसी सोच वो वैसी कहानी रखता है, कोई परिंदों के लिए बंदूक, तो कोई परिंदों के लिए पानी रखता है। यह लाइनें नगर के कोइरी टोला वार्ड निवासी साहू विशाल कुमार गुप्ता पर सटीक बैठती है। वह उमस भरी गर्मी में पक्षियों को पानी आसानी से वह बिना डर भय के मुहैया कराने के लिए मिट्टी से बने बर्तन बांट रहे हैं। ताकि कोई बेजुबान पक्षी पानी के अभाव में दम ना तोड़ दें।
वर्तमान में पेड़ कट रहे हैं। तालाबों में पानी भी कम हो गए हैं। अगर पानी है भी तो वह दूषित है। जो पक्षियों के पीने योग्य नहीं है। साथ ही इनके रहने के लिए न के बराबर जगह बची है। चिलचिलाती धूप में आसमान तले विचरण के बाद इन्हें अधिक प्यास लगती है। पानी नहीं मिलने के कारण दम तोड़ देते हैं। इनको स्वच्छ व शीतल पानी मिल सके इसके लिए नगर के युवा साहू विशाल कुमार गुप्ता अलग की सोच लिए कार्य कर रहे हैं। वह नगर सहित आसपास के गांवों में मिट्टी से बने बर्तन बांट रहे हैं। अब तक वह 500 से अधिक बर्तन लोगों में वितरित कर चुके हैं। इसे देकर वह लोगों से कहते हैं की इसे छत की मुंडेरों,आंगन,बालकनी,या फिर आस पास के पेड़ की टहनियों पर पानी रख अवश्य टांग दें। इनके बर्तन वितरण को देख नगर के सज्जू लारी, शुभम गुप्ता दीपू, वसीम अहमद, शिक्षक विवेक सिंह, सुशील मोदनवाल, विकास खरवार, रमीज राजा, इमरान लारी, मनीष जायसवाल, रामू कुशवाहा, निर्भय सिंह, अजय यादव आदि भी इसमें अपना सहयोग दे रहे हैं।
-- -- -- -- --
पक्षियों को पानी पिलाने के लिए ऐसे आया मन में विचार
विशाल ने बताया कि बीएड की पढ़ाई के दौरान दो वर्ष पूर्व मई माह में कॉलेज जा रहा था। तभी एक चिड़िया को सड़क के किनारे गिरा हुआ देखा। पहले उसे उड़ाने के लिए प्रयास किया। लेकिन वह नहीं उड़ी। इसके बाद पास के एक नल पर ले गया जहां पानी पीने के कुछ देर बाद चिड़िया उड़ने लगी। तभी से मन में आया की इन्हें पानी मिल सके इसके लिए लोगों को मिट्टी का बर्तन उपलब्ध कराऊंगा
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
राज्यपाल से हो चुके हैं सम्मानित
वह नगर में सामाजिक कार्यों को लेकर हमेशा सजग रहते हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों युवाओं के सर्वोच्च पुरस्कार विवेकानंद यूथ अवार्ड 2021-22 से व्यक्तिगत श्रेणी में पुरस्कृत हो चुके हैं। वह इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी से भी जुड़े हुए हैं।