फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sas given fir against bahu

Deoria News: बहू जा रही दूसरी शादी करने, सास पहुंची थाने

Fri, 21 Jun 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 21 Jun 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
sas given fir against bahu
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में है मायका, सास का आरोप, दो साल के बच्चे को मारने की फिराक में है बहू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके में रह रही विवाहिता दूसरी शादी करने के फेर में है। मायके वाले भी उसके साथ हैं। सास ने थाने पहुंचकर बहू के खिलाफ तहरीर दी है। यह भी आरोप है कि दो साल के बच्चे को मारने की फिराक में है। पुलिस जांच कर है।
भलुअनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती की शादी पांच साल पहले खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक के साथ हुई है। विवाहिता का एक दो साल का बेटा भी है। सास का कहना है कि बहू तकरीबन दो साल से मायके में रह रही है। कई बार उसको बुलाने के लिए बेटा और मैं खुद गई। लेकिन, वह ससुराल जाने को तैयार नहीं है। विवाहिता के घरवाले भी साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन

सास का कहना है कि हाल ही में जब बुलाने गई तो पोते को कहीं छुपा दिया गया। मुझसे मिलने नहीं दिया गया। जबकि बहू दूसरी शादी करने की तैयारी में है। पता चला है कि शनिवार को संभवतः बहू दूसरी शादी करने जा रही है। पोते को मांगने पर कह रही है कि यही हम लोगों के बीच में अड़ंगा लगा रहा है। वह बच्चे को मारने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मौके पर जांच के लिए गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना के बारे में अभी मुझे जानकारी नहीं है। जानकारी होने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed