{"_id":"6a9083a1032146d53801ca05","slug":"saryu-water-level-stabilizes-rapti-level-drops-by-5-cm-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-190272-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: थमा सरयू का जलस्तर, पांच सेमी घटी राप्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: थमा सरयू का जलस्तर, पांच सेमी घटी राप्ती
Fri, 28 Aug 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
बरहज क्षेत्र में बहती राप्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। सरयू का जलस्तर दो दिन से थम गया है, जबकि राप्ती के जलस्तर में 12 घंटे में पांच सेमी की कमी आई है। हालांकि, अधिकारी नेपाल की त्रासदी से देवरिया में बाढ़ की आशंका से इन्कार कर रहे हैं।
सरयू का जलस्तर इस वर्ष खतरे के निशान 66.50 से एक मीटर पांच सेंटीमीटर ऊपर 67.55 मीटर पर बहने लगा था। अससे एक दर्जन से अधिक तटवर्ती गांवों में खलबली मच गई थी। विशुनपुर देवार के जरलहवा, स्कूलहिया, कत्लहवा, नई-पुरानी अनुसूचित बस्ती, बांके टोला, जवाहर टोला सहित एक दर्जन से अधिक मजरों तक सरयू नदी के बाढ़ का पानी पहुंच गया है। वहीं राप्ती के बाढ़ के पानी से चारो ओर से घिरा होने के कारण पिछले एक-डेढ़ माह से भदिला प्रथम गांव टॉपू बना हुआ है।
पिछले तीन दिनों से सरयू और राप्ती के जलस्तर में नरमी आई है। दोनों नदियां पीछे हटने लगी हैं। सरयू 66.85 मीटर पर स्थिर, जबकि राप्ती में पांच सेमी पीछे हटने के साथ 67.10 मीटर पर बहने लगी है। नदियाें के पीछे हटने से लोगों ने राहत महसूस किया है।