फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu is still flowing above the red mark, causing panic in coastal villages

Deoria News: सरयू अब भी लाल निशान के पार, तटवर्ती गांवों में दहशत

Mon, 22 Sep 2025 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Saryu is still flowing above the red mark, causing panic in coastal villages
भदिला प्रथम गांव में नाव से जाते ग्रामीण। संवाद  
भागलपुर। नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने के बाद सरयू नदी एक हफ्ते से उफान पर थी, लेकिन रविवार सुबह से नदी का जलस्तर घटने लगा। नदी के जलस्तर में शाम चार बजे 10 सेमी की कमी दर्ज की गई, हालांकि नदी अब भी खतरे के निशान से 34 सेमी ऊपर बह रही है। जिससे तटवर्ती इलाकों के लोगों को राहत तो मिली है लेकिन दहशत बरकरार है।
विज्ञापन

केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर रविवार सुबह तुर्तीपार रेगुलेटर पर स्थिर होने के बाद धीरे-धीरे कम होने लगा, दोपहर से नदी में एक सेमी प्रति घंटे की कमी आने लगी। शाम चार बजे तक 10 सेमी की कमी दर्ज हुई।
विज्ञापन

शनिवार शाम चार बजे जलस्तर 65-54 मीटर दर्ज़ किया गया था। नदी घटकर रविवार शाम को चार बजे जलस्तर 65-44 मीटर दर्ज किया गया। नदी अब भी मीटर पर अंकित खतरा निशान 64-10 मीटर से 34 सेमी ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हफ्ते दिन से अपने वेग से तटवर्तियों की नींद उड़ाने वाली सरयू नदी के घटने से तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन नदी की धारा अब भी भागलपुर-मईल मार्ग को बचाने के लिए बने छित्तूपुर, देवसिया गांव के सामने बने स्पर बन्धों पर प्रहार कर रही है। तटवर्ती गांवों देवसिया और नरियांव के बाहरी इलाके में अब भी दो से तीन फिट पानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed