{"_id":"632367863c422923c655996a","slug":"sanitation-workers-demonstrated-at-nagar-panchayat-office-in-protest-against-honorarium-cut-salempur-news-gkp450625690","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय कटौती के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय कटौती के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सलेमपुर नगर पंचायत कार्यालय पर मानदेय कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
- फोटो : SALEMPUR
मानदेय कटौती के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय पर किया प्रदर्शन
28 दिन की जगह 26 दिन का मानदेय दिए जाने पर नाराज हुए
सलेमपुर। नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग पर रखे गए सफाई कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को मानदेय कटौती के विरोध में नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मामला बढ़ता देख इसकी जानकारी ईओ पंकज कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला कुछ देर के लिए शांत हुआ। फिर ईओ के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
नगर पंचायत में आउट सोर्सिंग पर करीब चार दर्जन से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है। पिछले कई माह से इन कर्मचारियों को नियमित 28 दिन का पारिश्रमिक दिया जाता रहा है। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने इस माह में भी तीस दिन कार्य किया है और उनका मानदेय नहीं मिला है, जबकि नगर पंचायत द्वारा ठेकेदार के खाते में 26 दिन का मानदेय प्रत्येक कर्मचारियों को भेजा गया है। मानदेय कटौती की जानकारी होने पर सफाई कर्मचारी आक्रोशित हो गए। वह एकजुट होकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और पूरा मानदेय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिए।
कार्यालय में बैठे अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार ने सफाई कर्मचारियों का हंगामा देख कोतवाली पुलिस को फोन कर दिया। कोतवाली पुलिस नगर पंचायत पहुंच सुरक्षा व्यवस्था में लग गई। काफी देर तक सफाई कर्मचारियों से वार्ता के बाद ईओ ने आश्वासन दिया कि इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र लिख हर माह 28 दिन का मानदेय दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारी प्रदर्शन समाप्त किए। अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि डेलीवेज कर्मचारियों के लिए 26 दिन ही कार्य लिया जाना है। इसके वजह से इनका मानदेय भेजा गया है। इनकी 28 दिन की मांग के लिए उच्चाधिकारियों से आदेश लिया जाएगा।