फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sanchari rog control programme start

संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू

Mon, 01 Mar 2021 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
sanchari rog control programme start
डीएम ने संचारी जागरूक्ता वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : DEORIA
संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू
विज्ञापन

प्रचार वाहनों को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सीएमओ कार्यालय परिसर में लोगों को दिलाई गई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ सोमवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में डीएम अमित किशोर ने फीता काटकर किया। साथ ही प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने संचारी रोग के प्रति जागरूकता एवं बचाव कार्य किए जाने के लिए लोगों को शपथ दिलाई।

डीएम ने कहा कि संचारी रोग का नियंत्रण साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल व एहतियाती उपायों को अपनाकर ही किया जा सकता है। इसके प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने अभियान से जुडे़ सभी विभागों को अंतर्विभागीय समन्वय के साथ कार्य किए जाने एवं उनकी जो भी जिम्मेदारियां हैं, उसे पूरी तन्मयता के साथ निभाए जाने को कहा। कहा कि संचारी रोग मच्छरों से होता है। मच्छर को नियंत्रित करने के लिए अपने आसपास साफ-सफाई रखें, पानी इकट्ठा न होने दें। उन्होंने स्वास्थ्य, मलेरिया विभाग एवं नगर निकायों/नगर पालिकाओं व पंचायतीराज विभाग को साफ-सफाई नियमित रू प से कराए जाने के साथ ही एंटी लार्वा व फॉगिंग कराए जाने को कहा। मत्स्य विभाग तालाबों में गम्बूजिया मछली डलवाएं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि संचारी रोग, दिमागी बुखार में देरी न करें, इससे पीड़ित बच्चे, व्यक्ति को निकट के पीएचसी व जिला अस्पताल में दिखाएं। कहा कि अभियान 31 मार्च तक संचालित होगा तथा दस से 24 मार्च तक दस्तक अभियान भी चलेगा, जिसमें आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दस्तक देकर लोगों को इस बीमारी से जागरू करेंगी। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बुखार होने पर बच्चों को बिना किसी देरी के उपचार के लिए सरकारी अस्पतालों में लाएं। कोई भी बुखार दिमागी बुखार हो सकता है। इसलिए देरी नहीं करना चाहिए। दिमागी बुखार के बारे में अधिक जानकारी के लिए निशुल्क हेल्पलाइन 1800-180-5145 संचालित है। इस पर भी लोग विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस बीमारी से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए प्रचार वाहनों से एहतियाती उपायों को प्रसारित किया जाता है, उसका पालन करने से ही बीमारी से बचाव होगा। इस दौरान एसीएमओ डॉ. संजय चंद, सुरेंद्र कुमार चौधरी, डीपीएम राजेश कुमार गुप्ता, परामर्शदाता डॉ. एसके पांडेय, पूनम, डब्ल्यूएचओ के डॉ. हसन, यूनिसेफ के एएसएमओ डॉ. अंकुर सांगवान, मलेरिया निरीक्षक सुधाकर मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed