{"_id":"6b0878562e6f3bcceb0674a6","slug":"opportunity-to-self-calculate-until-the-30th-deoria-news-c-208-1-deo1009-197513-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्वगणना के लिए 30 तक का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्वगणना के लिए 30 तक का मौका
Thu, 26 Nov 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। जनगणना 2027 के तहत स्वगणना की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अब कुछ ही दिन शेष हैं। परिवार के सदस्य 30 नवंबर तक ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। स्वगणना की सुविधा 16 नवंबर से शुरू हुई है। प्रक्रिया पूरी होने पर मिलने वाली स्वगणना आईडी सुरक्षित रखनी होगी और प्रगणक के पहुंचने पर उपलब्ध करानी होगी। एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे।
जिला जनगणना अधिकारी ने लोगों से समय रहते स्व-गणना पूरी करने की अपील की है। साथ ही व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखने का भरोसा दिलाया है। संवाद
विज्ञापन
जिला जनगणना अधिकारी ने लोगों से समय रहते स्व-गणना पूरी करने की अपील की है। साथ ही व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखने का भरोसा दिलाया है। संवाद
