फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   samuhik vivah oganized 27th feb.

27 फरवरी को सात फेरे लेंगे 150 युगल

Sun, 21 Feb 2021 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
samuhik vivah oganized 27th feb.
27 फरवरी को सात फेरे लेंगे 150 युगल
विज्ञापन

देवरिया। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज का मैदान एक बार फिर कन्याओं की शादी का गवाह बनेगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 150 जोड़ों के विवाह की तैयारी शुरू हो गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव ने बताया है कि सामूहिक विवाह का आयोजन 27 फरवरी को होगा। यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों, जिनकी वार्षिक आय रुपये दो लाख तक है। उनके पुत्रियों की शादी के लिए संचालित है। योजना के तहत प्रत्येक विवाहित जोड़े पर 51 हजार रुपये विभाग की ओर से खर्च किया जाएगा। कन्या के खाते में 35 हजार व दस हजार रुपये का कन्या को गृहस्थी की सामग्री, वस्त्र-आभूषण दिए जाएंगे। छह हजार रुपये विवाह आयोजन (भोजन, टेंट, लाइट आदि) पर व्यय किया जाएगा। विवाह के लिए लड़की की उम्र 18 वर्ष एवं लड़के की उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। लड़की जनपद की मूल निवासी हो।

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक व्यक्ति अपनी पुत्री की शादी के लिए 22 फरवरी तक अपना आवेदन-पत्र संबंधित ब्लॉक के बीडीओ, नगर के ईओ कार्यालय में जमा करा दें। आवेदक व लड़की का दो-दो रंगीन पासपोर्ट साइज फाटो, लड़की व लड़के के आधार कार्ड की छायाप्रति, लड़की के बैंक पासबुक की छायाप्रति, जाति/ आय प्रमाण पत्र ( तहसील द्वारा निर्गत) तथा लड़की का उम्र प्रमाण-पत्र (शैक्षिक रिकार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, मतदाता पहचान -पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, आधार) प्रमाण पत्र आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed