फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   salt

ब्रांडेड कंपनी की पैंकिंग में नकली नमक बेचने में तीन दुकानदारों पर केस

Thu, 02 Sep 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
salt
ब्रांडेड कंपनी की पैंकिंग में नकली नमक बेचने में तीन दुकानदारों पर केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एक नामी कंपनी की पैकिंग में नकली नमक बेचने वाले तीन दुकानदारों के खिलाफ पर कंपनी के अधिकारियों ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इनके पास से नकली नमक का पैकेट भी बरामद हुए हैं। नमक का नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा। एक नमक कंपनी के प्रतिनिधियों को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि जनपद के कई जगहों पर कंपनी के पैकिंग में नकली नमक बेचा जा रहा है। इस आधर पर बुधवार को कंपनी के अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, पीयूष श्रीवास्तव, कोतवाली पुलिस और खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन ने तीन जगहों पर छापा मारकर तीन दुकानदारों का हिरासत में लिया। दुकानदारों के पास से नकली नमक का पैकेट भी बरामद हुआ। कंपनी के दिल्ली निवासी अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शहर के मोहन रोड स्थित दुकानदार काशी नाथ बरनवाल, सुशील जायसवाल और रुद्रपुर रोड स्थित दुकानदार राजन जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इन सभी पर कॉपीराइट अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। कंपनी के देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो लाख रुपये का नकली बरामद किया गया है।

नकली नमक सप्लाई करने वाला गिरोह सक्रिय
कंपनी के अधिकारियों की बातों पर गौर किया जाए तो जनपद में नकली नमक सप्लाई करने का रैकेट सक्रिय है। इसमें सबसे अधिक रुद्रपुर और गौरी बाजार इलाके की दुकानों पर बेचा जाता है। इनको शहर स्थित कुछ दुुकानदार सप्लाई देते है। जो अपने- अपने हिसाब से इलाका बांट चुके हैं। देहात के बाजारों की दुकानों पर नमक की सप्लाई की जाती है। इससे पहले भी गौरी बाजार थाना क्षेत्र में नकली नमक बेचे जाने का मामला उजागर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed