फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   salempur railway atation

Deoria News: सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर 15.12 करोड़ के पुनर्विकास कार्यों का आज होगा शिलान्यास

Sun, 25 Feb 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 25 Feb 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
salempur railway atation
फोटो समाचार
विज्ञापन

....
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सलेमपुर जं. स्टेशन पर 15.12 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास कार्यों का सोमवार को पीएम मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। पुनर्विकास के अंतर्गत सलेमपुर रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया, सम्पर्क मार्ग, पानी की निकासी के साथ पैदल आने-जाने वाले यात्रियों के लिए पाथवे का निर्माण कराया जाएगा। दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग तथा शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि स्टेशन भवन के नये पोर्च का निर्माण, प्लेटफॉर्म पर शेड विस्तार, सरफेस में सुधार, प्लेटफार्मों पर लो कास्ट पीपी शेड का कार्य भी कराया जाएगा। इसके साथ ही यात्री प्रतीक्षालय में सुधार कर आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाने का कार्य, समेत स्टेशन पर अन्य सुंदरीकरण के कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा 50,000 गैलन क्षमता की नई पानी की टंकी का निर्माण तथा अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउंटरों में सुधार किया जाएगा। स्टेशन पर लिफ्ट, फसाड लाइटिंग, हाईमास्ट, साइनेज, लाइटिंग एवं पंखे की व्यवस्था, डिजिटल क्लॉक, ऑटो एनाउंसमेंट एवं स्टेशन परिसर के सुंदरीकरण के लिए आकर्षक पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत स्टेशन योजना में दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को देखते हुए स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। इसमें स्टेशन फसाड, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, प्रसाधन, आवश्यकतानुसार लिफ्ट/एस्केलेटर, 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज अर्थात वर्तमान फुट ओवरब्रिजों की तुलना में लगभग चार गुना चैाड़ा, पार्किंग एवं सौर ऊर्जा का उपयोग कर पर्यावरण अनुकूल भवन इत्यादि अत्याधुनिक सुविधाओं में विस्तार के लिए योजना तैयार की गई है।

चरणबद्ध तरीके से उनका कार्यान्वयन किया जाएगा। स्टेशनों पर उन्नत यात्री सूचना प्रणाली, एग्जीक्यूटिव लाउन्ज एवं अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप साइनेज का प्रावधान आदि सम्मिलित हैं। स्टेशनों की सुंदरता के लिए आकर्षक लाइटिंग लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed