फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Salempur Nagar Panchayat's taxi stand auctioned

Deoria News: सलेमपुर नगर पंचायत के टैक्सी स्टैंड की हुई नीलामी

Sat, 26 Oct 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 26 Oct 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Salempur Nagar Panchayat's taxi stand auctioned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को नायब तहसीलदार गोपालजी की देखरेख में टैक्सी स्टैंड के ठेके की नीलामी गहमागहमी के बीच हुई। इसमें एक महिला समेत दो लोगों ने भाग लिया। मंजू ने दस लाख बीस हजार रुपये की सर्वोच्च बोली लगाकर नीलामी अपने पक्ष में कर ली। दूसरे नंबर पर बोली लगाने वाले अशोक रहे। उन्होंने दस लाख ग्यारह रुपये की बोली लगाई थी।

नगर पंचायत कार्यकाल में पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार शुक्रवार को टैक्सी स्टैंड की नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई, जो अपराह्न तीन बजे से पांच बजे तक चलती रही। विवाद की स्थिति को देखते हुए कार्यालय के अंदर व बाहर पुलिस तैनात रही। ईओ मृदुल सिंह ने बोली लगाने वालों के समक्ष प्रक्रिया के नियम को पढ़कर बताया और नायब तहसीलदार के आदेश के बाद यह शुरू हुई। इस दौरान बड़े बाबू अंजनी सिंह, सुधीर यादव, अनुपम मिश्र, गोविंद, सभासद सुर्यनारायण, रविभूषण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed