फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Salempur-Lar bypass to be inaugurated.

Deoria News: सलेमपुर-लार बाईपास का होगा लोकार्पण

Fri, 28 Aug 2026 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Salempur-Lar bypass to be inaugurated.
सलेमपुर। सलेमपुर-लार बाईपास का लंबे इंतजार के बाद निर्माण पूरा हो गया है। करीब एक साल की देरी से तैयार हुए इस बाईपास का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लोकार्पण करेंगे। करीब 13 किलोमीटर लंबे इस बाईपास के निर्माण में देरी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन किया था। सड़क पर फैले कीचड़ में लेटकर धरना देने वाले हिंदूवादी नेता अरुण कुमार सिंह का प्रदर्शन उस समय क्षेत्र में चर्चा का विषय बना था।
विज्ञापन

बाईपास का निर्माण 20 जून 2025 तक पूरा किया जाना था लेकिन तय समय सीमा तक काम पूरा नहीं हो सका। सितंबर 2025 तक भी निर्माण अधूरा रहने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान अरुण कुमार सिंह सड़क पर फैले कीचड़ में लेट गए और करीब चार घंटे तक धरना दिया।भाजपा कार्यकर्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 22 सितंबर 2025 को सोशल मीडिया पर तंज कसा था। धरने और लगातार विरोध के बाद बाईपास के निर्माण कार्य में तेजी आई। धीरे-धीरे काम आगे बढ़ा और अब करीब 13 किलोमीटर लंबी सड़क बनकर तैयार हो गई है। इसके लोकार्पण के साथ ही लार क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रामजानकी मार्ग से सीधे जुड़ जाएगा लार क्षेत्र
बाईपास के निर्माण से लार क्षेत्र के लोगों को सलेमपुर के रास्ते रामजानकी मार्ग से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा सलेमपुर होते हुए बिहार के सिवान और आगे जनकपुर तक जाने वाले लोगों को भी सुविधा होगी। बाईपास के चालू होने से क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होने और लोगों का आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक साल की देरी, विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक तंज के बाद अब यह सड़क बनकर तैयार है। मुख्यमंत्री के लोकार्पण के साथ ही क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से प्रतीक्षित बाईपास की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed