फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Salempur in final after defeating Kamla Academy

Deoria News: कमला एकेडमी को हराकर सलेमपुर फाइनल में

Sat, 29 Mar 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 29 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Salempur in final after defeating Kamla Academy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल में शुक्रवार को सहोदरा देवी एकेडमी सलेमपुर सीनियर टीम ने कमला एकेडमी को सात विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली। मैन ऑफ द मैच प्रिंस ने आतिशी पारी खेलते हुए 55 गेंद में छह चौके और नौ छक्के के साथ नाबाद 106 रन की पारी खेली।
दूसरा सेमीफाइनल रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में सहोदरा देवी एकेडमी सीनियर सलेमपुर और कमला एकेडमी देवरिया के मध्य खेला गया। सलेमपुर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कमला क्रिकेट एकेडमी निर्धारित 35 ओवर में 201 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सीनियर ने 27.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। सलेमपुर के बल्लेबाज प्रिंस उर्फ पोमा ने आतिशी पारी खेलते हुए 55 गेंद पर छह चौके और नौ छक्के के साथ नाबाद 106 रन की यादगार पारी खेली। जयदेव राजवंश ने 29, एकलव्य सिंह ने 25, प्रतीक यादव ने 15 तथा हर्षित यादव ने नाबाद 11 रन बनाकर टीम को जीत की तरफ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमला एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य सिंह ने एक विकेट प्राप्त किया और दो खिलाड़ी रन आउट हुए। मैच में गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सलेमपुर सीनियर के बल्लेबाज प्रिंस को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बहरीन क्रिकेट फेडरेशन के डायरेक्टर प्रचुर शुक्ला एवं जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दिया। इस दौरान कलाम खान, शाने हबीब, पवन कुमार, शैलेंद्र प्रताप सिंह, राहुल पटेल, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed