{"_id":"699df173b30cceccb5076604","slug":"salempur-abstained-from-judicial-work-and-submitted-a-memorandum-in-protest-against-the-murder-of-the-advocate-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-175707-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अधिवक्ता की हत्या से विरोध में सलेमपुर ने न्यायिक कार्य से विरत रह सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अधिवक्ता की हत्या से विरोध में सलेमपुर ने न्यायिक कार्य से विरत रह सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। गोंडा में हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच के वरिष्ठ अधिवक्ता सुबाष मिश्रा की 22 फरवरी को हुई हत्या के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन सलेमपुर के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहकर रोष व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने इस घटना को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में कहा गया कि वरिष्ठ अधिवक्ता की निर्मम हत्या से प्रदेशभर के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। तहसील बार एसोसिएशन सलेमपुर ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अधिवक्ताओं ने अपनी प्रमुख मांगों में कहा है कि हत्या के आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कठोर सजा दिलाई जाए। साथ ही मृतक अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किए जाने की भी मांग की गई है, ताकि भविष्य में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।