{"_id":"5f4a8d388ebc3e3d065c4462","slug":"salary-recovery-of-terminated-teachers-is-challenge-deoria-news-gkp3635499154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा विद्यालयों के बर्खास्त शिक्षकों से वसूली होगी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा विद्यालयों के बर्खास्त शिक्षकों से वसूली होगी चुनौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा विद्यालयों के बर्खास्त शिक्षकों से वसूली होगी चुनौती
बेसिक कार्यालय इन शिक्षकों से रिकवरी की बना रहा योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के बर्खास्त शिक्षकों से रिकवरी कर पाना बेसिक विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। विभाग ने इनसे 1.94 करोड़ रुपये की वसूली किए जाने का खाका तैयार किया है। हालांकि, कई शिक्षकों ने अपनी बर्खास्तगी के विरोध में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
दो माह पूर्व जिले के 13 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में तैनात सभी शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच राज्य परियोजना स्तर से कराई गई। इसमें फर्जी मिले 14 शिक्षक-शिक्षिकाओं को बीएसए ने जुलाई माह में बर्खास्त कर दिया। इसके अलावा 11 और संदिग्ध प्रमाण पत्रों वाले शिक्षकों की जांच अभी भी चल रही है। उधर, जून माह में ही एक वार्डेन को फर्जी प्रमाण पत्रों के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था। बर्खास्त किए गए सभी 15 शिक्षकों के खिलाफ जिला समन्वयक बालिका ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। अब इन शिक्षकों से वेतन रिकवरी की तैयारी की जा रही है। तैयार आंकड़ों के अनुसार इन्हें वेतन मद में दिए गए 1.94 करोड़ रुपये वसूलने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि, अभी तक की जो परिस्थितियां हैं, उसे देखते हुए वसूली कर पाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि बर्खास्तगी के विरोध में कुछ शिक्षकों ने कोर्ट की शरण ली है। सूत्रों की मानें तो गौरीबाजार की एक शिक्षिका को स्टे भी मिल गया है। अब विभाग के समक्ष इनसे वसूली कर पाने में भी दिक्कतों का सामना करना तय माना जा रहा है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा त्रिभुवन नाथ पांडेय ने बताया कि बर्खास्त शिक्षकों को दिए गए वेतन की वसूली के लिए विवरण तैयार किया जा रहा है। उनसे विभागीय नियमानुसार ही वसूली की कार्रवाई की जाएगी।