फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Salary of village secretary interrupted for not registering complaint in register

Deoria News: पंजिका में शिकायत दर्ज नहीं करने पर ग्राम सचिव का वेतन बाधित

Fri, 16 Jun 2023 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Salary of village secretary interrupted for not registering complaint in register
सदर ब्लाॅक के फुलवरिया ग्राम पंचायत में चौपाल का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संंवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। हर शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में आयोजित हो रहे ग्राम चौपाल की कलई मुख्य विकास अधिकारी के सामने खुल गई। सदर ब्लाक के फुलवरिया ग्राम पंचायत में अयोजित चौपाल में सीडीओ ने पूछा ग्राम चौपाल में कितनी शिकायतें आई हैं। सचिव ने कहा बहुत। सीडीओ ने रजिस्टर मंगाया तो उस पर एक भी शिकायत दर्ज नहीं पाई गई। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सचिव साधना मल्ल का वेतन को अवरूद्ध करने का निर्देश दिया।

चौपाल में लगभग 105 ग्रामवासी उपस्थित थे। इसमें शासन की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने बताया गया कि ग्राम पंचायत में नाली का विवाद बहुत दिन से चल रहा है। सीडीओ ने समस्या के समाधान के लिए खंड विकास अधिकारी व लेखपाल को निर्देशित किया। आयोजन स्थल पंचायत भवन के सामने मिट्टी का ढेर व ग्राम पंचायत का कूड़ा पाए जाने पर ग्राम पंचायत सचिव एवं लेखपाल को निर्देश दिया गया कि ग्राम पंचायत में जितने भी सरकारी भूमि हैं चिन्हांकित करते हुए उनका सीमांकन कराकर अवैध कब्जा हटाना सुनिश्चित करें। उपस्थित आशा की ओर से आयुष्मान कार्डधारकों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दिए जाने पर स्पष्टीकरण निर्गत किया गया। इस दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल एवं ग्राम प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed