{"_id":"65b5713131c7e293ac0f0064","slug":"salary-increment-barred-of-nurses-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-118232-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर वसूली करने वाले कर्मियों की मानदेय वृद्धि बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर वसूली करने वाले कर्मियों की मानदेय वृद्धि बाधित
Sun, 28 Jan 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
ओटी से जल्द हटाए जाएंगे आरोपी कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में गर्भवतियों के ऑपरेशन के लिए तीमारदारों से रुपये वसूली के मामले में सख्त रुख अख्तियार करते हुए कार्रवाई की गई है। चिह्नित आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय में एक साल की वृद्धि पर रोक लगा दी गई है। साथ ही जल्द ही ओटी स्टाफ के कार्यक्षेत्र बदल दिए जाएंगे। इस कार्रवाई से अन्य कर्मियों में हड़कंप है।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज के एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल में गर्भवती के ऑपरेशन में वसूली का खेल चल रहा था। यह खेल ओटी के बाहर चल रहा था। ओटी में तैनात आउट सोर्सिंग की स्टाफ नर्स और एक मल्टीपरपज वर्कर धौंस जमाकर एक से तीन हजार रुपये तक धन उगाही करती थीं। तीमारदारों के पूछने पर रेफर करने की धमकी देती थीं। इसकी किसी ने अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों को दी।
इसे गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने जांच कराई। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत पाल की जांच में शिकायत की पुष्टि हुई। इस कार्य में आउटसोर्सिंग की दो स्टाफ नर्स तथा एक मल्टीपरपज कर्मचारी चिह्नित की गईं। नोडल अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट दी। इसके बाद तीनों कर्मचारियों को प्रशासनिक भवन बुलाकर उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद आउट सोर्सिंग कंपनी को पत्र लिखा गया। इस पर कंपनी ने तीनों कर्मियों के एक साल के मानदेय वृद्धि पर रोक लगा दी है। अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ओटी के सभी स्टाफ को हटाकर दूसरी जगह ड्यूटी लगाने की कवायद में जुट गया है। जल्द ही इन कर्मियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
महिला अस्पताल में आउट सोर्सिंग की कुछ पैरामेडिकल स्टाफ मरीजों को रेफर करने की धमकी देकर धनउगाही कर रही थीं। इसकी शिकायत मिलने पर जांच कराई गई तो बात सही निकली। इसको लेकर आउट सोर्सिंग कंपनी को पत्र लिखा गया। कंपनी ने तीन कर्मियों के एक साल के इंक्रीमेंट पर रोक लगा दी है। जल्द ही ओटी से भी उन्हें हटा दिया जाएगा।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस