फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   saifai sports college won hockey match

हॉकी में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, कबड्डी में मुजफ्फरनगर चैंपियन

Tue, 04 Feb 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
saifai sports college won hockey match
देवरिया महोत्सव के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी और हॉकी प्रतियोगिता में विजेता टीम। - फोटो : DEORIA
हॉकी में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, कबड्डी में मुजफ्फरनगर चैंपियन
विज्ञापन

देवरिया महोत्सव के अंतर्गत आयोजित ओपेन स्टेट आमंत्रण प्रतियोगिता का फाइनल
अनुशासित रहना सीखें उभरते खिलाड़ी, देश का नाम रोशन करने का मिलेगा मौका: एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी के अंतर्गत देवरिया महोत्सव में चल रही ओपन स्टेट आमंत्रण हॉकी एवं कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। हॉकी में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने मेजबान देवरिया को खेल के हर क्षेत्र में मात देकर स्थानीय दर्शकों को मायूस कर दिया। कबड्डी में मुजफ्फरनगर ने शामली को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

खेल निदेशालय के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में मंगलवार को पहले कबड्डी का फाइनल मुकाबला मुजफ्फरनगर एवं शामली के मध्य खेला गया। दोनों टीमों में कांटे की टक्कर हुई, हालांकि, अंत में मुजफ्फरनगर की टीम ने 28-20 से खिताब अपने नाम किया। हॉकी की खिताबी भिड़ंत स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया एवं स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के बीच हुई। शुरुआती दौर से ही सैफई की टीम देवरिया पर भारी रही। 13वें व 47वें मिनट में स्पोर्ट्स कॉलेज के मोहित ने दो, 27वें मिनट में फहद खान, 32वें एवं 45वें मिनट में मो. कैफ ने क्रमश: दो गोल तथा नीरज ने 50वें मिनट में गोलकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी थी। विपक्षी टीम की ओर से एकमात्र गोल एहतेशाम सिद्दीकी ने 43वें मिनट में किया। अंत में सैफई ने 6-1 के अंतर से मुकाबला जीता। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया। क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने सभी का आभार जताया, संचालन पंकज शुक्ल ने किया। समापन समारोह में जिला विकास अधिकारी श्रीकृष्ण पांडेय, निर्णायक मो. अकरम सिद्दीकी, मो. सलीम, मेराज, फैजान, शिवा, शिवेंद्र तिवारी, मुकर्रम, सुरेश सिंह, विनोद यादव, हुबलाल, प्रेम सिंह यादव, कुंतू यादव, रामपाल, शेर बहादुर, नरसिंह शर्मा, अनिल, मनोज सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, संजय तिवारी, परमात्मा सिंह, अखिलेश मिश्रा, गंगतेश्वर सिंह, देवानंद भारती, प्रशिक्षक मनोज कुशवाहा, गिरीश सिंह, ओंकारनाथ, क्रांतिदेव यादव, शालिनी शर्मा, दिवाकर मणि, पवन कुमार, अशोक सिंह, यशवंत सिंह, प्रदीप यादव, डॉ. कुंवर विपिन प्रताप भूषण, शकील लारी, जफर महफूज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed