फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sahastra vishnu path in pauhari kuti

Deoria News: पवहारी कुटी में हुआ विष्णु सहस्र नाम पाठ का आयोजन

Sat, 20 Apr 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 20 Apr 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
sahastra vishnu path in pauhari kuti
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। क्षेत्र के पवहारी महाराज कुटी में शुक्रवार की सुबह विष्णु सहस्र नाम पाठ का आयोजन किया गया। कुटी के यज्ञशाला में आचार्य विवेक उपाध्याय, दुर्गेश पांडेय, शैलेश पांडेय, पार्थेश्वर, राहुल मिश्रा की देखरेख में विष्णु सहस्र नाम पाठ शाश्वर नामक वाचन बैकुंठ नाथ पवहारी महाविद्यालय के छात्रों ने किया। कुटी के उत्तराधिकारी कौशलेंद्र दासजी ने यज्ञशाला मंडप में ठाकुरजी की पूजा, आरती की। इसके बाद विष्णु सहस्र नाम पाठ शुरू हुआ। यज्ञ का दूसरा दिन रहा। पाठ ठाकुरजी को समर्पित है। पीठ के उत्तराधिकारी कौशलेंद्र दासजी ने बताया कि इस पाठ से क्षेत्र का माहौल सुसंस्कृत होता है। भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा की जाए तो मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। पूजा-पाठ, जप-तप, साधना का विशेष महत्व है। विष्णु सहस्र नाम पाठ विधि-विधान से किया जाए तो श्री हरि की कृपा से संकट दूर हो जाता है। 21 अप्रैल को पैकौली कुटी पर आठवें पवहारी महाराज की ताजपोशी होनी है।

शुक्रवार को सायंकाल मंदिर की बरामदे में सभा का आयोजन किया गया। इसमें ठाकुरजी की पूजा मंत्रोच्चारण आरती की गई। उसके बाद ठाकुरजी के सामने छह माह का कुटी का हिसाब-किताब किया गया। इसमें क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed