फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sadar MP gave membership of BJP to businessmen

Deoria News: सदर सांसद ने व्यापारियों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

Sun, 22 Sep 2024 06:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 22 Sep 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Sadar MP gave membership of BJP to businessmen
देवरिया। सदस्यता अभियान के क्रम में शनिवार को सदर सांसद शशांक मणि ने कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सांसद ने कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा से भाजपा का समर्थक रहा है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचारों को आत्मसात करते हुए भाजपा ने समाज के हर तबके को विकास की मुख्य धरा से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने सभी से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की अपीली। इस दौरान 197 व्यापारियों ने भाजपा की सदस्यता ली। नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने भाजपा से जुड़ने के लिए व्यापारियों का आभार जताया। वरिष्ठ नेता प्रेम अग्रवाल, अटल बरनवाल, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, सुधीर मद्धेशिया, संजू सोनी, अजय सिंह, संतोष मिश्रा, दिवाकर मिश्रा, रवि शंकर नाथ त्रिपाठी, अमन वर्मा, दीपू यादव, दीपक श्रीवास्तव बिल्लू, अंकित वर्मा, नवल किशोर श्रीवास्तव, लोकेश गोयल, मनोज गोयल, संदीप वर्मा, संजय पांडे, हीरालाल वर्मा, बंगाली प्रसाद वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed