फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sachchidanand Tripathi was not a person but an idea

Deoria News: सच्चिदानंद त्रिपाठी व्यक्ति नहीं विचार थे

Tue, 02 Sep 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sachchidanand Tripathi was not a person but an idea
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। नागरी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सच्चिदानंद नाथ त्रिपाठी के व्यक्तित्व एवं विविध क्षेत्र में किए कार्यों पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डाॅ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि मैंने स्व. सच्चिदानंद नाथ त्रिपाठी को देखा तो नहीं, मगर उनके बारे में पढ़ा और सुना है। सच्चिदानंद उन लोगों में अग्रणी थे। देश के पहले चुनाव में वह जनता की आवाज बनकर चुनाव जीते और निरंतर जनता के लिए काम किया।
विज्ञापन

कहा कि नागरी प्रचारिणी सभा को सेवा करके इसको भव्य भवन सुलभ कराया। यह उनकी कर्मठता का ज्वलंत उदाहरण है। ऐसे विचारों को जीने वाले और सबको जोड़ने वाले वे व्यक्ति नहीं विचार थे, संकल्प थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं उनके श्रीचरणों में नमन करता हूं। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब हम उनके निर्देशित रास्ते पर आगे बढ़कर देश की सेवा में योगदान करेंगे।
विशिष्ट अतिथि विधायक भाटपाररानी सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि आज के मौके पर देश की आजादी में त्यागपूर्ण योगदान देने वाले महामानव सच्चिदानंद नाथ त्रिपाठी को नमन करता हूं। उनके मन में कोई लिप्सा नहीं थी। बड़े पद पर जाने की आकांक्षा नहीं थी। उन लोगों के मन में देश को आजाद कराकर विश्व में उसे सम्मानित स्थान दिलाने की इच्छा थी। स्वतंत्रता सेनानी की जयंती भाटपाररानी में मनाने की घोषणा की।

कहा कि वे हमारे क्षेत्र के पहले विधायक थे। हम उनके विरासत का एक अदना सिपाही हूं। उनसे जो प्रेरणा और सीख मिली है, हम उससे समाज में और अच्छा कार्य करेंगे। हम देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प अपने पूर्वजों और अग्रजों के आशीर्वाद से पूरा करेंगे। सर्वोदय कार्यकर्ता रामघनी सिंह ने कहा कि स्व. सच्चिदानंद नाथ त्रिपाठी सर्वोदय से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed