{"_id":"6484b98170753a409b0813bd","slug":"runaway-teen-adamant-on-going-with-boyfriend-deoria-news-c-7-1-201534-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भगाई गई किशोरी प्रेमी के साथ जाने के लिए अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भगाई गई किशोरी प्रेमी के साथ जाने के लिए अड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से थाने में चल रही है पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भगाई गई किशोरी अब अपने प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ी है। प्रेमी के मित्र के घर मिली किशोरी घर न जाकर सीधे कोतवाली पहुंच गई और प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। पहले दिन मामला सुलझ नहीं सका तो वह शनिवार को कोतवाली जाकर प्रेमी को बुलाने की बात कहने लगी।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शुक्रवार भोर में अपने घर सो रही थी। इसी बीच उसका प्रेमी उसे भगा ले गया। सुबह परिजन किशोरी को घर पर न देख परेशान हो गए। इसकी सूचना जब कोतवाली पुलिस को दी तो पुलिस ने किशोरी को प्रेमी के दोस्त के घर से लाकर परिजनों को सौंप दिया। उधर किशोरी कोतवाली चली आई और प्रेमी के साथ ही जीने मरने की बात कहने लगी। शुक्रवार को पूरे दिन कोतवाली में किशोरी तथा उसके प्रेमी और दोनों के परिवार के लोगों में काफी देर तक पंचायत चली, लेकिन किशोरी नहीं मानी। शनिवार को पुन: किशोरी कोतवाली पहुंची और प्रेमी के घर जाने के लिए पुलिस से अपने बुलाने की बात कहने लगी। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।