फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rudrapur youth murdered in Bangalore

Deoria News: रुद्रपुर के युवक की बंगलूरू में हत्या

Sun, 30 Jun 2024 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur youth murdered in Bangalore
- गांव के दो युवकों पर हत्या का आरोप, एक साथ पेंट पॉलिश का काम करते थे कृतपुरा के तीनों युवक
विज्ञापन

- किसी बात को लेकर हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। कृतपुरा गांव के रहने वाले एक युवक की गांव के रहने वाले दो युवकों ने बंगलूरू में पीटकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात 11 बजे की है। तीनों एक पेंट पॉलिश की कंपनी में काम करते थे। घटना की जानकारी होने पर गांव में मातम छा गया। आरोपी और मृतक के एक ही गांव के होने के कारण गांव में तनाव है। एहतियात के तौर पर पुलिस लगा दी गई है। बंगलूरू पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा फरार है।
कृतपुरा गांव निवासी मोहन यादव का बेटा विशाल उर्फ लोलई (22) बंगलूरू में पेंटर का काम करता था। उसके साथ गांव के चंद्रजीत यादव व दुर्गेश निषाद भी काम करते थे। शुक्रवार की रात तीनों एक साथ बैठकर गपशप कर रहे थे। किसी बात को लेकर विशाल से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों विशाल को पीटने लगे। मारपीट में सरिया से विशाल के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लग गई। वह गिरकर बेहोश हो गया। कंपनी के अन्य वर्कर उसे अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मामले में बंगलूरू पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। विशाल अपने मां- बाप का एक मात्र लड़का था। उसकी मौत की खबर आते ही मोहन यादव के घर में चीख-पुकार मच गई। मां कैलाशी देवी इकलौते बेटे को खोकर बेसुध पड़ी हैं। रो-रोकर उनका बुरा हाल है। बेटा छह माह पहले बंगलूरू कमाने गया था। घटना की रात ही पिता से मोबाइल पर बात हुई थी। वह अपने लाडले की शादी करना चाहते थे, ताकि घर में बहू आ जाए, तो बुजुर्ग माता-पिता को दो रोटी बनाकर खिलाने वाली मिल जाए। बेटे के नहीं रहने की खबर से मोहन के सारे अरमान चकनाचूर हो गए। वह इकलौते बेटे की मौत से टूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

आरोपियों के घर लगाई गई पुलिस फोर्स
फोटो समाचार
रुद्रपुर। विट्ठलपुर की घटना से सीख लेकर पुलिस कृतपुरा में पूरी एहतियात बरत रही है। कृतपुरा के युवक की हत्या के आरोपी उसी गांव के होने पर पर्याप्त पुलिस फोर्स लगा दी गई है। आरोपियों के घर के पास स्कूल में पुलिस कैंप कर रही है। कोतवाली प्रभारी रतन कुमार पांडेय ने बताया कि बंगलूरू में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी और मृतक एक ही गांव के हैं। इसलिए शांति व्यवस्था बनाने के लिए गांव में पुलिस फोर्स लगा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed