फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rudrapur has the highest number of HIV victims

रुद्रपुर में एचआईवी पीड़ितों की संख्या जिले में सबसे अधिक

Sat, 14 Dec 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rudrapur has the highest number of HIV victims
रुद्रपुर से एचआईवी पीड़ितों की संख्या जिले में सबसे अधिक
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र में एचआईवी पॉजीटिव का आंकड़ा चौकाने वाला आ रहा है। सीएचसी के आईसीटीसी सेंटर में हुई जांच में दो साल में करीब 70 लोगों के खून जांच का नमूना पॉजीटिव मिला। देवरिया स्थित एआरटी सेंटर पर दवा लेने वाले मरीजों में सर्वाधिक संख्या रुद्रपुर क्षेत्र से बताई जा रही है।

जानलेवा बीमारी एड्स की रोकथाम को सीएचसी पर एकीकृत परामर्श एवं परीक्षण केंद्र खुलाहै। यहां खून का नमूना लेकर जांच किया जा रहा है। जांच में एचआईवी पॉजीटिव मिलने पर उन्हें जिले के एआरटी सेंटर भेजकर दवा इलाज कराया जा रहा है। वर्ष-2018 में आईसीटीसी रुद्रपुर में करीब पांच हजार लोगों के खून का नमूना लिया गया। इनमें से 37 लोग एचआईवी पॉजीटिव रहे। उनका इलाज एआरटी सेंटर देवरिया में चल रहा है। वर्ष-2019 के जनवरी में एड्स से ग्रसित पांच मरीज, फरवरी में एक, मार्च में तीन, अप्रैल में तीन, मई में एक, जून में एक, जुलाई में चार,अगस्त में पांच, सितंबर में दो, अक्टूबर में तीन नवंबर में तीन और दिसंबर में अब तक दो मरीज का ब्लड सेंपल एचआईवी पॉजीटिव रहा। इस साल अब तक 16 महिलाएं और 16 पुरूषों को एचआईवी संक्रमित पाया गया है। इनमें से चार गर्भवती महिलाएं हैैं। रुद्रपुर में तेजी से बढ़ रही एचआईवी पॉजीटिव की संख्या से स्वास्थ्य महकमे में हलचल है। दो दिवसीय संसदीय स्वास्थ्य मेले के दौरान पांच लोगों का नमूना एचआईवी पाजिटिव निकला। एचआईवी संक्रमितों की बढ़ रही संख्या को लेकर समाजसेवी शिवहरी त्रिपाठी ने कहा कि आंकड़ा चिंताजनक है। उन्होंने रुद्रपुर में एआरटी सेंटर खोलने की मांग की। पीड़ितों को दवा लेने देवरिया जाना पड़ रहा है। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ. धमेंद्र सिंह ने कहा कि सीएचसी पर आईसीटीसी सेंटर काम कर रहा है। ऐसे मरीजों को बिना संकोच के नियमित दवा लेनी चाहिए। नियमित दवा लेने से बीमारी नियंत्रण में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed